August 12, 2026

85 वर्षीय सुमित्रा देवी भाटिया का नेत्रदान।

0
IMG-20251130-WA0006

नेत्रदान महादान: हरिद्वार और ऋषिकेश में नेत्रदान अभियान की सफलता।

 85 वर्षीय सुमित्रा देवी भाटिया का नेत्रदान।

ब्यूरो,ऋषिकेश

______________________

नेत्रदान महादान अभियान हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त कर रहा है। स्थानीय संस्थाओं, अस्पतालों और नेत्रदान कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों से अनेक परिवार नेत्रदान के लिए आगे आ रहे हैं। अब तक कई नेत्रहीन व्यक्तियों को रोशनी पाने का अवसर मिला है, जो समाज में प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

प्रेमनगर स्पेशल विंग निवासी 85 वर्षीय सुमित्रा देवी भाटिया का नेत्रदान कराया गया। नेत्रदान कार्यकर्ता एवं लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि यह नेत्रदान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष अमित भाटिया के सहयोग से संभव हुआ है।

प्रेमनगर स्पेशल विंग निवासी 85 वर्षीय सुमित्रा देवी भाटिया का  उनके पोते आशीष भाटिया और जयकिशन भाटिया ने उनकी नेत्रदान की इच्छा के बारे में अवगत कराया, जिसके बाद हिमालयन हॉस्पिटल की रेस्क्यू टीम ने उनके निवास स्थान पर पहुंच कर दोनों कॉर्निया सुरक्षित रूप से प्राप्त किए। यह लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि का 427 वा सफल नेत्रदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *