June 29, 2026

समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20251202-WA0001

ब्यूरो,ऋषिकेश।

____________________

भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने श्यामपुर क्षेत्र में एक अलग थाना क्षेत्र और प्रतीतनगर रायवाला फाटक पर एक ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की।

प्रतीक कालिया ने बताया कि श्यामपुर क्षेत्र में आठ ग्राम सभाएं आती हैं, जिनके लिए एक अलग थाना क्षेत्र होना आवश्यक है। इससे क्षेत्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा, उन्होंने रायवाला फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण की मांग की, जिससे आम जनता को सुविधा होगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ज्ञापन में उठाई गई मांगों पर सहमति जताते हुए शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री  ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विषय की गंभीरता को समझा और जल्द ही इस पर कोई कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।

इस भेंट के दौरान प्रतीक कालिया के साथ भाजपा जिला ऋषिकेश के उपाध्यक्ष गणेश रावत, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल  एवं प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान राजेश जुगलान भी उपस्थित रहे।

तीनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का अभिवादन किया और उनकी क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *