February 4, 2026

अंकिता हत्याकांड मामले में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम पर आरोप, पुतला दहन।

0
IMG-20251224-WA0006

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

कांग्रेसियों ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड में भाजपा विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला के कथित बयानों में वीआईपी के नाम पर गट्टू उर्फ़ भाजपा नेता दुष्यंत गौतम का नाम लिया। दो दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्यवाही न होने पर कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार व दुष्यंत गौतम का पुतला दहन किया।

रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के बाहर कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला और कांग्रेस नेत्री मधु जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के रूप में भाजपा के बड़े नेता दुष्यंत कुमार गौतम का नाम उजागर हुआ है। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है, जिससे लगता है कि सरकार की इसमें मिलीभगत हो सकती है। इससे पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाद में भाजपा सरकार और दुष्यंत गौतम का पुतला दहन भी किया।

महंत विनय सारस्वत ने कहा, “यह लड़ाई केवल अंकिता के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश की हर बेटी के सम्मान और सुरक्षा की है। यदि दोषियों को सख्त से सख्त सजा नहीं दी गई तो यह सरकार बेटियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल मानी जाएगी।”

सरोजनी थपलियाल ने कहा, “भाजपा सरकार लगातार इस मामले को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि इस हत्याकांड में शामिल सभी बड़े भाजपा नेताओं की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो और उन्हें कठोर सजा दी जाए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed