June 26, 2026

लक्सर में कोर्ट पेशी पर लाए बदमाश पर फायरिंग, विनय त्यागी गंभीर।

0
VideoCapture_20251224-211611

लक्सर ओवरब्रिज पर पुलिस गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाश घायल

दिनदहाड़े पुलिस सुरक्षा में बदमाश विनय त्यागी पर जानलेवा हमला

लक्सर कोर्ट पेशी के दौरान बदमाश पर फायरिंग, हायर सेंटर रेफर

एसपी देहात बोले — हमलावर जल्द होंगे गिरफ्तार, विनय त्यागी गंभीर

ब्यूरो,लक्सर

_______________

एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाए जा रहे बदमाश विनय त्यागी पर आज दोपहर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। लक्सर ओवरब्रिज पर बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान विनय त्यागी को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहले उसे लक्सर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पुलिस वाहन पर सीधे फायरिंग की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया, “घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हमलावरों की तलाश के लिए क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जल्द ही अज्ञात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

विनय त्यागी पर लूट और डकैती के कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और आज उसकी लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी होनी थी। दिनदहाड़े पुलिस सुरक्षा में किए गए इस हमले ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *