May 14, 2026

गोलीकांड में घायल विनय त्यागी की मौत।

0
20251227_125627

ब्यूरो, ऋषिकेश।

______________________

हरिद्वार गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। 24 दिसंबर को लक्सर कोर्ट में पेशी के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने विनय त्यागी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी, विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी, जिससे उनकी आंतें फट गई थीं। डॉक्टरों ने उनका आपरेशन किया था, लेकिन वह बच नहीं पाए।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में लाया गया। सूचना मिलते ही सीओ लक्सर नताशा सिंह मौके पर पहुंचीं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मोर्चरी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मोर्चरी के बाहर बैठे परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह लगभग 7 बजे उन्हें विनय त्यागी की हालत गंभीर होने की सूचना दी गई थी, जिसके बाद अस्पताल पहुंचने पर मौत की खबर मिली।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *