May 13, 2026

साइकेट्रिक मरीज ओपीडी से भागा, सुरक्षा कर्मियों ने संभाला मामला

0
VideoCapture_20260325-211718

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

एक अस्पताल की ओपीडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साइकेट्रिक मरीज अचानक घबरा कर भागने लगा। मरीज अपने परिजनों के साथ अस्पताल में जांच कराने आया था। टेस्ट के दौरान घबराहट के चलते वह ओपीडी से निकलकर सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़ा और ऊपर की ओर पहुंच गया।

बताया गया कि ऊपर का गेट बंद था, जिसे मरीज ने धक्का देकर खोलने की कोशिश की और आगे बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसका पीछा किया।

सुरक्षा गार्डों ने मरीज को समझा-बुझाकर शांत किया और सुरक्षित तरीके से नीचे लेकर आए। इसके बाद मरीज को दोबारा संबंधित विभाग में ले जाकर आवश्यक जांच पूरी कराई गई।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या थी और उसका इलाज ओपीडी आधार पर जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसे आवश्यक उपचार देकर भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *