रेलवे रोड की पूजा दुकान में देर रात आग—शॉर्ट सर्किट से हादसा, पुलिस-फायर ने बड़ा नुकसान टाला
ब्यूरो,ऋषिकेश।
___________________
रेलवे रोड स्थित एक पूजा सामग्री की दुकान में देर रात करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना के समय रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई।
अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन आग लगने से दुकान में रखा सामान काफी हद तक जलकर नष्ट हो गया।
समय रहते पुलिस और फायर टीम की तत्परता से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बच गयी।



