June 26, 2026

मायाकुंड में अनोखी चोरी: ताला तोड़कर नकदी उड़ाई, चोर ने लगाया नया ताला

0
20260407_204114

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

मायाकुंड गली नंबर 12 में एक बंद कमरे को शातिर चोर ने निशाना बनाया। किराएदार रामा शंकर साहनी अपनी माताजी के निधन के कारण गांव गए थे। उनके बच्चे अपने चाचा के घर रह रहें थे।

बीच बीच में बच्चे घर आते रहते थे,लेकिन जब मंगलवार देर शाम बच्चे कमरे में पहुंचते हैं, और ताला खोलते हैं,लेकिन ताला नहीं खुलता जब बच्चो की नजर ताले पर पड़ती हैं तो ताला नया पाया जाता है।

शक होने पर ताला तोड़कर अंदर जाने पर पाया कि सामान बिखरा है, अलमारी खुली है और बच्चों का गुल्लक टूटा मिला। चोर घर में रखी नकदी चोरी कर ले गया और जाते-वक़्त अपना लाया नया ताला लगाकर फरार हो गया।

साहनी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर भेजी गई और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *