August 11, 2026

9 वर्षीय बालक गंगा में बहा,तलाश जारी

0
IMG-20260619-WA0006

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

रायवाला थाना क्षेत्र के हरिपुर कलां स्थित गीता कुटीर घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से परिवार के साथ घूमने आए 9 वर्षीय बालक कुश शर्मा नहाने के दौरान गंगा के तेज बह गया। SDRF ढालवाला की टीम द्वारा बालक की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुश शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा, उम्र 9 वर्षीय बालक अपने परिवार के साथ गीता कुटीर घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसका भाई प्रियांशु शर्मा भी नदी में कूद गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से प्रियांशु को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुश तेज धारा में आगे बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय पुलिस से जानकारी लेकर डीप डाइवर्स की मदद से संभावित स्थानों पर सर्च अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक कुश का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *