March 11, 2026

उच्च शिक्षा की पहल: मुनेंद्र और सत्येंद्र कौशल निखारने के लिए लेंगे प्रशिक्षण 

0
IMG-20260311-WA0032

ब्यूरो,नरेंद्रनगर।

______________________

ज्ञान को ताजा तथा मौजूदा कौशल को निखारने के लिए भौतिक विज्ञान में मुनेंद्र कुमार तथा पुस्तकालय में सत्येंद्र कुमार को उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड की पहल पर आईसर मोहाली एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भेजा गया है।

बुधवार को राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रयोगशाला सहायक मुनेंद्र कुमार को उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड ने’ फिजिक्स प्रयोग स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम- 2026’के लिए चुना है। आयशर मोहाली में 9 से 14 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रयोगशाला सहायकों को आधुनिक तकनीकी तथा वैज्ञानिक उपकरणों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण के साथ दी जाएगी। इसकी अतिरिक्त प्रशिक्षण में प्रयोगशाला प्रबंधन, कॉरपोरेट जगत, एवं उच्च शिक्षा में अध्यनरत विद्यार्थियों की प्रायोगिक शिक्षा तथा कौशल विकास के लिए टिप्स भी दिए जाएंगे।

महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को 14 दिन के रिफ्रेशर कोर्स के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भेज दिया गया है। जहां वह मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के अंतर्गत डिजिटल, वर्चुअल और स्मार्ट लाइब्रेरी की अत्याधुनिक कार्य प्रणाली को समझेंगे।

कॉलेज प्राचार्य प्रो० प्रणीता नंद ने उच्च शिक्षा में इस प्रकार के नवाचार को आवश्यक बताया। उच्च शिक्षा में कौशल विकास की इस पहल को सरकार के सराहनीय कदम के रूप में माना जा रहा है। यह जानकारी कॉलेज मीडिया समिति के डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Conversi – Professional Conversion WordPress Landing Page Conversion Goals Tracking for AMP Convert Pro Addon Converting Landing Page ConvertKit Jetpack CRX Addon ConvertPlus – Popup Plugin For WordPress Convocation – Event and Conference WordPress Theme Conztrukta – Construction Service Elementor Template Kit CookBlog – Food & Personal Blog Elementor Template Kit Cooked – Catering & Restaurant Website Elementor Template Kit