May 3, 2026

उत्तराखंड बजट 2026-27: ₹1.11 लाख करोड़ का ‘संतुलन’ बजट, युवाओं और महिलाओं पर फोकस: डॉ. नरेश बंसल

0
IMG-20260309-WA0012

ब्यूरो, देहरादून।

___________________

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को “संकल्प से सिद्धि” वाला विकासोन्मुख बजट बताया है। इस बजट का आकार ₹1,11,703.21 करोड़ है, जो उत्तराखंड के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

बजट में कृषि, पर्यटन, उद्योग और आधुनिक तकनीक को राज्य की अर्थव्यवस्था के प्रमुख आधार के रूप में विकसित करने की रणनीति अपनाई गई है। इसके अलावा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बड़े निवेश का एलान किया गया है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के माध्यम से जनता को कैशलेस इलाज की सुविधा जारी रखने के लिए 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड बजट 2026 में लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए ₹2501.91 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो सबसे अधिक है। यह बजट भूस्खलन, भारी वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रभावित गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग नई सड़कों का निर्माण, पुराने पुलों की मरम्मत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर सकेगा।

बजट में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए ₹1827.91 करोड़ और शहरी विकास के लिए ₹1401.85 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इससे दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों का समानांतर विकास सुनिश्चित होगा। राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस बजट से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड की संवेदनशील सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500–6000 से बढ़ाकर ₹5500–7000 करने का प्रस्ताव रखा है, जो स्वागत योग्य है।

डा. बंसल ने कहा कि यह बजट सरकारी विभागों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹542.84 करोड़) और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है, जो उत्तराखंड की प्रमुख आय का साधन है।

इस बजट से उत्तराखंड के विकास को गति मिलेगी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

डा. बंसल ने कहा कि यह आवंटन चारधाम यात्रा मार्गों के विस्तार और ऑल वेदर रोड परियोजना को गति देगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पिछले वर्षों में लोक निर्माण विभाग पर हुए खर्च से सड़क लंबाई में 20% से अधिक वृद्धि हुई है और इस बार का बजट इसे और गति देगा।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के पूर्ण विकास की भावना के साथ तैयार किया गया एक समग्र बजट है, जो राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बजट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट निरंतरता, समग्र विकास, कौशल विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला है तथा युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है।

डा. बंसल ने कहा कि बजट 2026–27 विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Index Urusin – Business Consulting Elementor Template Kit Use-your-Drive | Google Drive Plugin for WordPress User Profile Elementor User Role Editor Pro User Signup for Arforms Usernoise Pro Modal Feedback & Contact form UserPro – Community and User Profile WordPress Plugin UserPro DashBoard UserPro Livechat UserPro | Media Manager Add-on