March 7, 2026

“श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने महिलाओं को देवभूमि मातृशक्ति गौरव सम्मान से किया सम्मानित”

0
20260307_213439

ऋषिकेश में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने महिला सम्मान समारोह किया आयोजित 

– महिला सशक्तिकरण को समाज की समग्र प्रगति का बताया आधार 

– पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया

– मनोज द्विवेदी ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता की बात कही

– हेमलता बहन, वसुंधरा संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी और अन्य को देवभूमि मातृशक्ति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया

 

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_________________

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ऋषिकेश में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा शत्रुघ्न घाट पर एक भव्य महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुनि की रेती पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, शत्रुघ्न मंदिर के महंत मनोज द्विवेदी, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री, और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने शिरकत की।

शनिवार को मुख्य अतिथि नीलम बिजल्वाण ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

विशिष्ठ अतिथि मनोज द्विवेदी ने कहा कि समाज को महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति और अधिक संवेदनशील होना चाहिए।

इस अवसर पर हेमलता बहन, वसुंधरा संस्था की अध्यक्ष प्रियंका नेगी, नीलम काला चमोली, डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. रिचा रतूड़ी, पत्रकार कृष्णा डोभाल, खुशबू गौतम और पिंकी कश्यप को देवभूमि मातृशक्ति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संगठन के ऋषिकेश अध्यक्ष राजीव खत्री ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index MyThemeShop Simple WordPress Theme MyThemeShop Simpleton WordPress Theme MyThemeShop SociallyViral WordPress Theme MyThemeShop SocialNow WordPress Theme MyThemeShop Softpress WordPress Theme MyThemeShop Spike WordPress Theme MyThemeShop Split WordPress Theme MyThemeShop SteadyIncome WordPress Theme MyThemeShop Style WordPress Theme MyThemeShop Textured WordPress Theme