August 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध,पुलिस ने किया नजरबंद

0
VideoCapture_20260307-210110

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने जा रही महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शनिवार को नेपाली फार्म क्षेत्र में रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ गृह मंत्री शाह से मुलाकात कर उत्तराखंड की कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाने जा रही थीं। जैसे ही उनका काफिला नेपाली फार्म बैरियर के पास पहुंचा, पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और मौके पर काफी देर तक बहस होती रही।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौतेला ने आरोप लगाया कि वह गृह मंत्री के सामने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा रखना चाहती थीं।

लेकिन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें जबरन ऋषिकेश कोतवाली ले गई। कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कड़ी निंदा की है और कहा कि विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *