May 12, 2026

अनंत अंबानी की शादी में पहूंचे स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती

0
IMG-20240714-WA0029

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती को विश्व प्रसिद्ध उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सुपुत्र अनंत अंबानी और वधू राधिका मर्चेंट के शुभ विवाह में विशेष रूप से आंमत्रित किया गया।

12 जुलाई 2024 को मुंबई जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पारंपरिक हिंदू वैदिक समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश विदेश की विशिष्ट विभूतियों, अतिथियों, शंकराचार्य, संत, बालीवुड, हॉलीवुड और विश्व स्तर के बिजनेसमैन की दिव्य उपस्थिति में विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। 13 जुलाई को ‘शुभ आशीर्वाद’ समारोह और 14 जुलाई को ‘मंगल उत्सव’ बड़े ही दिव्य, भव्य, सनातन संस्कृति व भारतीय संस्कार पद्धति से सम्पन्न हुए।

अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट के शुभविवाह के अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती की भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से  भेंटवार्ता हुई। स्वामी ने पीएम मोदी को पुष्प हार पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। पीएम मोदी ने बड़ी ही विनम्रता से स्वामी का अभिनन्दन स्वीकार करते हुए उन्हें प्रणाम किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती  ने अनंत अंबानी व राधिका मर्चेंट को उनके शुभविवाह के अवसर पर आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसा दिव्य, भव्य व वैभवशाली आयोजन दुनिया की कोई भी इवेंट मैनेजमेंट कम्पनी नहीं कर सकती यह तो सिर्फ मुकेश व नीता  जैसे उदारमना व सनातन संस्कृति को समर्पित व्यक्तित्व ही कर सकते हैं। यह आयोजन दिव्य आत्माओं के मैनेजमैंट से ही मेनेज हो सकता हैं।

स्वामी ने कहा कि अनंत व राधिका के विवाह समारोह में एक ओर  शंकराचार्य का सनातन संस्कृति व मर्यादा के अनुरूप पूजन वहीं दूसरी ओर पूज्य संतों का दिव्य अभिनन्दन। पूरा अंबानी परिवार सहृदयता से अपने अतिथियों के अभिनंदन हेतु समर्पित था। शुभविवाह में ऐसा वातावरण था मानों वैकुण्ठ स्वयं धरती पर उतर आया हो। विवाह के दौरान संस्कारों का दर्शन, संस्कृति का दर्शन, सनातन का दर्शन, सब कुछ बड़ा ही दिव्य व भव्य था। साथ ही पूरे अंबानी परिवार की सरलता, सात्विकता और सहजता सब कुछ हृदय को छु जाने वाला था।

स्वामी ने कहा कि अनंत व राधिका के जयमाल के समय मुकेश अंबानी जी ने पांरम्परिक विवाह पद्धति, सनातन संस्कृति व भारतीय दर्शन की जो व्याख्या की वह अवर्णनीय थी। वास्तव में यह विवाह भारतीय मर्यादा, संस्कृति, संस्कार व दर्शन की युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों के लिये एक आदर्श स्थापित करेगा। वैभवशाली होना एक बात है परन्तु उस वैभव के अपने देश व संस्कृति के अनुरूप पूरी दुनिया को दर्शन करना केवल संस्कृति को समर्पित व्यक्तित्व की कर सकते हैं।

स्वामी ने वर अनंत और वधू राधिका को पुष्पहार पहनाकर उन्हें स्वस्थ, सुखी, समृद्ध व प्रेममय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *