May 12, 2026

इस तिथि को खुलेगी बद्रीनाथ धाम के कपाट

0
20240214_182723

नरेंद्रनगर।  विश्व प्रसिद्ध हिमालयी तीर्थ बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 12 मई के दिन प्रातः छह बजे दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए जाएंगे।

परंपरा अनुसार बसंत पंचमी पर्व के दिन नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में विधिविधान से कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया। वहीं भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए नरेंद्रनगर में 25 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा और इसके बाद तेल कलश गाडूघड़ा यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

बुधवार को बसंत पंचमी पर्व पर नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में महाराजा मनुजेंद्र शाह की उपस्थिति में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश एवं पंचाग पूजा के उपरांत बदरीनाथ धाम के कपाटोद्धाटन का मुहूर्त निकाला। कपाट खोलने की तिथि और मुहूर्त का निर्धारण महाराजा मनुजेंद्र शाह की जन्मकुंडली और ग्रह नक्षत्रों के आधार पर किया जाता है। जिसके बाद महाराजा मनुजेंद्र शाह ने इसकी विधिवत घोषणा की।

इसके अलावा आज भगवान बदरी विशाल के अभिषेक पूजा में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल को पिरोने की तिथि 25 अप्रैल निश्चित की गई। इस दिन राजमहल में सुहागन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया जाएगा।

डिमरी धार्मिक पंचायत द्वारा आज गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल पहुंचा दिया गया है। गाडू घडा यात्रा 26 अप्रैल को ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर कपाट खुलने के एक दिन पहले बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *