May 12, 2026

ऋषिकेश। रक्तदान शिविर में अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड, इतना ब्लड हुआ इकट्ठा

0
20240213_220146

ऋषिकेश। हषिकेश बसंतोत्सव के तीसरे दिन स्वर्गीय महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में लगाए गए रक्तदान शिविर में सर्वाधिक रिकॉर्ड तोड़ 467 रक्त यूनिट एकत्र हुई।

मंगलवार को श्री भारत मंदिर पब्लिक स्कूल में आयोजित  रक्तदान शिविर का शुभारंभ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की डीन जया चतुर्वेदी , महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, दीप शर्मा सहसंयोजक हर्षवर्धन शर्मा ,सचिव विनय उनियाल,महन्त रवि शास्त्री ,वरूण शर्मा ने किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान एम्स ने 136 रक्त यूनिट एकत्र की गई। आई एम ए देहरादून के द्वारा 98 रक्त यूनिट एकत्र की गई। जॉली ग्रांट हिमालयन हॉस्पिटल ने 100 यूनिट परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा 112 रक्त यूनिट और राजकीय चिकित्सालय के द्वारा 21 यूनिट एकत्र की गई।

इस अवसर पर एम्स की डीन डॉ० जया चतुर्वेदी ने कहा कि शिविर में रिकॉर्ड रक्त एकत्र किया गया और यह रक्त दान कई लोगों को जीवन दान देगा ,रक्त दान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है। इस अवसर पर मेला संयोजक दीप शर्मा ने कहा कि यह अब तक का रिकॉर्ड रक्तदान है।

इस अवसर पर मोटीवेटर राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल ,विवेक शर्मा ,प्रवीन रावत ,दीपक भारद्वाज ,विनोद कोटियाल ,अमित चटर्जी, रचित अग्रवाल ,निशांत ,ऋषि रावत आदि के द्वारा विशेष योगदान दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *