May 12, 2026

अचानक पेड़ गिरने से व्यक्ति की हुई मौत

0
IMG-20240419-WA0007

ऋषिकेश। अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद शहर में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। आंधी तूफान में स्कूटी से जा रहा एक व्यक्ति की पेड़ गिरने से मौत हो गई।

शुक्रवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव आने से आंधी तूफान के साथ बारिश होने से श्यामपुर बाईपास में स्कूटी से जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर पेड़ गिर गया। जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाया गया और घायल व्यक्ति को एम्स ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की व्यक्ति रुसा फार्म का रहने वाला था और ऋषिकेश से अपने घर जा रहा थे।

पेड़ गिरने से कुछ देर तक जाम की स्थित देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *