May 15, 2026

अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक लगी आग, यात्रियों में अफरा तफरी

0
1200-675-21278377-thumbnail-16x9-cc56

ऋषिकेश। अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में रेलवे स्टेशन इकबालपुर के पास ब्रेक लगाने के दौरान अचानक आग लग गई।

अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में रविवार को अचानक आग लगने से यत्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया और कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद-ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन अहमदाबाद से ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी रुड़कीआरटी सेंटर से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 19031 अहमदाबाद ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस ट्रेन में इकबालपुर रेलवे स्टेशन के पास ब्रेक लगाने के दौरान आग लग गई। ट्रेन के कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रीति करनवाल पुलिस बल के साथ इकबालपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।

बताया गया कि कोच के निचले हिस्से में आग लग गई थी। कोच में बैठे सभी यात्री नीचे उतर गए थे। साथ ही समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि कोच को रेलवे कर्मचारियों की ओर से दुरुस्त कर दिया गया है और करीब एक घंटे बाद ट्रेन को ऋषिकेश के लिए रवाना भी कर दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *