May 12, 2026

नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर समस्त संत समाज  ने किया महारुद्राभिषेक

0
IMG-20240610-WA0003

ऋषिकेश।  रवि प्रपन्नाचार्य महाराज की अध्यक्षता में नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर समस्त संत समाज ऋषि कुमार आचार्य के वेद मित्रों की उच्चार से महा रुद्राभिषेक किया।

रुद्राभिषेक के आचार्य अजय भट्ट के द्वारा विधि विधान के साथ अभिषेक पूजन भगवान भोलेनाथ की महा आरती कराई गई

महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान 10 वर्ष सफल नेतृत्व चलाया इसी प्रकार माननीय नरेंद्र मोदी अपने गठबंधन की सरकार को अपने नेतृत्व में सकुशल 5 साल चला कर सरकार का नया कीर्तिमान स्थापित करें जिससे पूरे विश्व में वसुदेव कुटुंबकम की एवं अनेकता में एकता का परिचय देख सके आए हुए समस्त संत समाज ने  प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करी उन्हें यशस्वी तेजस्वी एवं सत्संग राजनीतिज्ञ सरकार चलाने के लिए आशीर्वाद दिया।

इस दौरान महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज, आचार्य अजय भट्ट, मानवेंद्र ब्रह्मचारी, गोपाल बाबा, आलोक हरि महाराज, राजीव लोचन शर्मा, संजीव कुकरेती, तनुज अरोड़ा, मनमोहन शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा,सीमा देवी,सुमति देवी मीना शर्मा ,अमन शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा,अभिषेक शर्मा, अनुप्रिया, अनुभा शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, छोटन दास मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *