May 11, 2026

उत्तर प्रदेश से चोपता की ओर जा रही टेंपो ट्रेवल्स अलकनंदा में समाई, 23 लोग थे सवार

0
20240615_210630

ऋषिकेश। रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना के 5 घायलों को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इन सभी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है जबकि इस दुर्घटना के 2 अन्य लोग ब्राउट डेड पाए गए हैं। हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पहुंचाए गए सभी घायलों को ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। सांय के समय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी आने नहीं दी जाएगी।

बद्रीनाथ राजमार्ग पर जनपद रुद्रप्रयाग के रेंतौली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के कुल 7 घायलों को अपराह्न समय एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायलों में से दो लोग ब्राउट डेड स्थिति में पाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स ऋषिकेश की ट्रामा सर्जन डॉक्टर रूबी कटारिया ने बताया कि सांय तक दोनों ब्राउट डेड लोगों की पहचान नहीं हो पाई थी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा अन्य 5 घायलों के समुचित इलाज हेतु ट्रॉमा विभाग के सर्जन डॉक्टरों सहित एम्स के विभिन्न विभागों के डॉक्टरों की टीम गहन उपचार में जुटी है। सभी को शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और लगभग सभी गम्भीर स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में 22 वर्षीय छवि तथा 35 वर्षीय आदित्य के अलावा अन्य अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए अभी उनकी पहचान होनी बाकी है।

घटना की सूचना मिलने पर शाम के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घायलों का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों से बातचीत की और हालचाल जानकर उन्हें सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों का समुचित इलाज करवाने व आवश्यक मदद के लिए सरकार पूरी तरह गम्भीर है। उन्होंने एम्स के डॉक्टरों को भी घायलों के इलाज के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बता दे कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग के
समीप रेंतौली के पास यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रेवल्स 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन में कुल 23 लोग सवार बताए गए हैं। आईजी गढ़वाल ने इस दुर्घटना में अब तक आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। वाहन उत्तरप्रदेश से चोपता की जा रही थी।

इस दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, ट्रॉमा सर्जन डॉक्टर मधुर उनियाल, संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *