May 12, 2026

डीएम ने 22 जनसमस्याओं का किया तत्काल निस्तारण

0
IMG-20240702-WA0027

ऋषिकेश।  तहसील दिवस पर डीएम ने सुनी जन समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को जल्द निस्तारण के दिए निर्देश, 22 जन समस्याओं का किया तत्काल निस्तारण, लोगो ने कुल 78 शिकायतें कराई दर्ज।

मंगलवार को तहसील दिवस पर डीएम सोनिका सिंह ने ऋषिकेश तहसील की सभागार में जनसमस्याएं सुनी। इसमें लोगो के द्वारा कुल 78 शिकायतें प्राप्त कराई गई। जिनमे 22 जन समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। इन समस्याओं में कुछ लंबित मामले भी सामने आए। जिनका निस्तारण नहीं किया गया था, जिसके लिए डीएम सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं, डीएम ने अन्य शिकायतों पर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

डीएम सोनिका सिंह ने बताया कि तहसील दिवस पर अधिकतम वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं प्राप्त हुई हैं। इनके निस्तारण के लिए प्राथमिकता से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है। इसके अलावा सड़के, बिजली, पानी, नालों की सफाई, भूमि से संबंधित अन्य शिकायतें प्राप्त हुई है। इन समस्याओं की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गई है, जल्द ही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *