August 1, 2026

बीएलओ पर मतदाता सूची संबंधी जानकारी न देने का आरोप, निर्वाचन आयोग से की शिकायत

0
IMG-20260730-WA0001

बीएलओ पर मतदाता सूची संबंधी जानकारी न देने का आरोप, निर्वाचन आयोग से की शिकायत
ऋषिकेश। बैराज कॉलोनी निवासी एक मतदाता ने निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि उनके क्षेत्र के बीएलओ द्वारा मतदाता सूची से संबंधित कोई जानकारी या निर्धारित प्रपत्र (फॉर्म) उपलब्ध नहीं कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें या उनके परिवार को घर पर किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई, जबकि बाद में उन्हें नोटिस भेज दिया गया।

शिकायत में बताया गया है कि वह यूपीसीएल में आपातकालीन ड्यूटी करते हैं, जिसके कारण समय पर जानकारी नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि पूर्व में भी मतदाता पहचान पत्र में पते के संशोधन के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह मूल रूप से जनपद रुद्रप्रयाग के निवासी हैं तथा वर्ष 2003 से ऋषिकेश में निवास कर रहे हैं। उनका और उनकी पत्नी का नाम मतदाता सूची में दर्ज है।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से मामले का संज्ञान लेकर बीएलओ की कार्यप्रणाली की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *