May 12, 2026

आखिर कार में कौन से फेविकोल का जोर है,जो जेसीबी भी नहीं हटा पाई।

0
20240919_210115

आम लोगों के लिए जेसीबी तैयार, रसूखदारों पर जेसीबी मेहरबान।………..ऋषिकेश। आईएसबीटी रोड पर फुटपाथ बनाने के लिए जेसीबी चलाई जा रहीं है। लेकिन उसी फुटपाथ पर खड़ी खराब कार को जेसीबी नहीं हटा पाई।

बृहस्पतिवार को आईएसबीटी रोड पर फुटपाथ बनाने के लिए जेसीबी चलाई जा रही है। लेकिन देखा गया कि उसी फुटपाथ पर खड़ी कार को जेसीबी नहीं हटा पाई, और इतने हिस्से को छोड़कर जेसीबी आगे निकल गई।

जबकि आईएसबीटी पर सड़क किनारे फैला अतिक्रमण जाम का कारण अक्सर बना रहता है। सड़क किनारे खुली दुकानों पर खरीदारी के लिए आए लोग आने वाले वाहनों को खड़ी कर खरीदारी करते हैं।

प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटा देती हैं। लेकिन दो दिन बाद फिर से दुकानें और फुटपाथ पर अतिक्रमण फैल जाता हैं। ऐसा ही नजारा आज आईएसबीटी रोड पर सड़क के चौड़ीकरण के दौरान देखने को मिला की खुदाई कर रही जेसीबी वहा खड़ी खराब कार को नहीं हटा पाई।

जबकि यह कार कई महीनों से इसी तरह फुटपाथ पर खड़ी है।  प्रसासन की नजर इस पर नही पड़ी कौन से फेविकोल का जोर है।  जो खुदाई के दौरान भी नहीं हटा पाई जेसीबी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *