May 12, 2026

गंदगी फैलाने पर नगर निगम हुआ सख्त ! नालियों में गंदगी फैलाने पर लगा जुर्माना

0
IMG-20240919-WA0011

ऋषिकेश। नगर निगम ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत निगम के अधिकारियों ने सड़क पर नालियों के ऊपर गंदगी फैलाने तथा अवैध कबाड़ कारोबार करने के विरुद्ध में₹50000 का जुर्माना किया। भवन स्वामी और ठेकेदार का भी ₹10000 का चालान किया गया।

बृहस्पतिवार को इंदिरा नगर में स्थित श्री सिराज कबाड़ी लिसा डिपो की ओर से लगातार सड़कों और नालियों पर गंदगी फैयाला जा रहा था। शिकायत मिलने पर पहुंचे नगर निगम के अधिकारियों ने इसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹50000 का जुर्माना किया। इतना ही नहीं नगर निगम की टीम ने प्रकृति विहार में सार्वजनिक सड़क में भवन निर्माण सामग्री मलबा फैलाने के खिलाफ भी दो भवन स्वामी और ठेकेदार का ₹5000 का चालान किया गया।

टीम ने चेतावनी दी है कि सरकार की स्वच्छता मिशन योजना का उल्लंघन न करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *