ऑटो-रिक्शा एसोसिएशन के नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा ने ली शपथ
ब्यूरो, ऋषिकेश।
________________
देवभूमि ऋषिकेश ऑटो-रिक्शा एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष राजेंद्र लांबा और महासचिव मोहनलाल को मेयर शंभू पासवान ने पद की शपथ दिलाई।
बुधवार को दूनमार्ग स्थित रुक्मणी माई धर्मशाला में आयोजित शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि मेयर शंभू पासवान ने उपाध्यक्ष बलराम पाल, सहसचिव निशांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल को भी शपथ दिलाई।
इस दौरान मेयर शंभू पासवान ने कहा ऑटो-रिक्शा शहर में यातायात का मुख्य साधन हैं। आगामी चारधाम यात्रा में व्यवस्था बनाना सबसे अहम रहेंगी, और इनसे जुड़ी जो भी समस्या होगी उनकी सुविधाओं के लिए प्रयास किए जाएंगे।
अध्यक्ष राजेंद्र लांबा ने ऑटो-रिक्शा ने कहा कि वो जो भी कार्य करेंगे चालकों के हित में होगा। निर्धारित स्टैंड की मांग को भी दोहराया।
इस दौरान पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, ललित मोहन मिश्र, दीप शर्मा, मदन मोहन शर्मा, सचिन अग्रवाल, पंकज शर्मा, अजय बिष्ट, संजय शास्त्री, जयेंद्र रमोला, सुरेंद्र सैनी, विनोद शर्मा, जगत सिंह नेगी, अशोक पाल, रमन लांबा, कमल ममगाईं, पंचम, कमल मौजूद रहे।



