May 12, 2026

18 मई को खोले जाएंगे भगवान रुद्रनाथ के कपाट

0
Screenshot_20250516_215033_Facebook

चमोली।

______________

पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से रवाना हुई। रात्रि प्रवास के लिए रुद्रनाथ की डोली लुल्टी बुग्याल पहुंचेगी। जिसके बाद 18 मई को ब्रह्म मुहूर्त में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। कार्तिक माह तक भगवान रुद्रनाथ के मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुले रहेंगे।

आज यानी 16 मई को शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच भगवान रुद्रनाथ की डोली की विदाई की हुई। गोपीनाथ मंदिर से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उत्सव डोली के साथ रुद्रनाथ के लिए रवाना हुए।

दो दिनों की कठिन पैदल यात्रा में उत्सव डोली पहले दिन लुल्टी बुग्याल और अगले दिन 17 मई को रुद्रनाथ पहुंचेगी। भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को पौराणिक रीति रिवाजों और परंपराओं के बीच ब्रह्म मुहूर्त में ग्रीष्म काल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनों को खोले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *