परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए नरेंद्र नगर महाविद्यालय ने गठित की समन्वय टीम।
नरेंद्रनगर।
_____________________
परीक्षा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य ने परीक्षा प्रभारी डॉ राजपाल रावत के साथ डॉ आराधना सक्सेना को समन्वय टीम में नियुक्त किया है।
महाविद्याय श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध है लेकिन वर्तमान सत्र में प्रवेश को लेकर छात्रों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिसमें क्रेडिट का पूरा न होना, कई प्रश्न पत्र में परीक्षा में शामिल होने के बावजूद भी छात्रों को अनुपस्थित दिखाया जाना, अत्यधिक सख्त मूल्यांकन के कारण कम अंक आना, न्यूनतम उत्तीर्णांक की सीमा पर कई छात्रों का एक अंक से अनुत्तीर्ण होना होना जैसी समस्याएं प्रमुख है।
इन समस्याओं के बारे में छात्रों द्वारा निरंतर पूछताछ, प्रार्थना पत्र दिए जा रहे हैं जिस पर परीक्षा प्रभारी डॉ राजपाल रावत के सुझाव पर प्राचार्य ने समन्वय टीम का गठन किया है। समन्वय टीम छात्रों की शिकायत एवं प्रार्थना पत्रों को संकलित करेगी तथा उन्हें निराकरणार्थ विश्वविद्यालय प्रेषित किया जाएगा। छात्रों तथा अभिभावकों द्वारा कॉलेज प्रशासन के इस कदम को छात्र हित में उठाया गया माना जा रहा है।
बहरहाल छात्रों की नजर समस्या के शीघ्र निदान पर बनी हुई है



