May 12, 2026

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत वृक्षारोपण और भोजन वितरण कार्यक्रम संपन्न।

0
IMG-20250917-WA0018

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_______________________

ढालवाला मुनिकीरेती ढालमंडल के बैनर तले गंगा रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत मंडल ग्रुप के कार्यकर्ताओं की ओर से वृक्षारोपण और फल,भोजन इत्यादि वितरित किया जा रहा है।

सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवती काला  के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई पर शुभकामनाएं दी गई।  ढालमंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के ध्येय के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सभी वर्ग के उत्थान और ‘आत्मनिर्भर व विकसित भारत’ निर्माण के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक प्रतिष्ठा मिली है। आपका मार्गदर्शन से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है। ढालवाला मंडल मुनिकीरेती के कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ कॉलोनी में जाकर फल फ्रूट वितरण किया और गंगा रिसॉर्ट में जाकर वृक्षारोपण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घ आयु जीवन प्रदान करें।

इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *