May 12, 2026

परेशानियों में भी हैप्पीनेस की गारंटी मास्टरजी का दावा।

0
20250919_132501

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_____________________

विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु मास्टरजी ने ऋषिकेश के जनार्धन आश्रम आश्रम में प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इसमें मास्टरजी ने आत्मबोध के ज्ञान (वाणी) से विश्व के 800 करोड़ लोगों को हैप्पीनेस गारंटी देने का दावा किया।

बता दें कि 2007 में आत्मबोध (ज्ञानोदय) प्राप्त करने के बाद से मास्टरजी जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “मिशन 800 करोड़” के तहत ऋषिकेश को अपनी आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनाकर इसे दुनियाभर के लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

मास्टरजी ने दावा किया है कि 30 दिनों तक उनकी वाणी सुनने से प्रत्येक व्यक्ति को आत्म बोध का ज्ञान प्राप्त होगा। जिससे किसी भी वर्ग या आयु का व्यक्ति ज़ीवन में कभी भी दुखी नहीं होगा। वह किसी भी परिस्थिति में ख़ुश रहकर अपने जीवन को साकार बनाएगा। विशेषकर जो युवा मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, अनिन्द्र, आत्मघाती विचार और नशे की लत जैसे परेशानियों से जूझ रहे हैं। वह युवा उनकी वाणी के माध्यम से अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं।

मास्टरजी ने कहा कि उन्हें 17 साल पहले जीवन में गीता का ज्ञान हुआ। जिसके बाद उन्होंने अपनी वाणी से 16 साल तक दुनिया के लाखों लोगों को आत्मबोध का ज्ञान कराया। जिससे लोगों का जीवन खुशहाली से भर गया। इससे प्रेरित होकर उन्होंने 2023 में दुनिया के 800 करोड लोगों में हैप्पीनेस गारंटी देने का लक्ष्य रखा। उन्होंने देश-विदेश में सर्वधर्म कार्यक्रम के माध्यम से लाखों लोगों को हैप्पीनेस की गारंटी दी। इसलिए वह दुनिया के अंतिम छोर तक लोगो को अपनी वाणी से हैप्पीनेस गारंटी देना चाहते हैं।

मास्टरजी का कहना है कि “रोज़ की एक वाणी रखे दुखों से दूर।” मास्टरजी की प्रेरणादायक ‘वाणी’ उनके यूट्यूब चैनल ‘MAAsterG’ पर पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *