February 3, 2026

अपने पालतू कुत्तों का जल्द से जल्द कराएं पंजीकरण।

0
IMG-20251202-WA0036

ब्यूरो, ऋषिकेश।

______________________

नगर निगम की ओर से स्वान पशुओं के लाइसेंस उप विधि 2025 लागू करते हुए मंगलवार को नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल और मेयर शंभू पासवान ने 5 स्वान पशुओं का पंजीकरण किया और 10 से अधिक लोगों को पंजीकरण फार्म वितरण किया गया।

पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जानकारी———–

– उप विधि में दिए गए प्रावधानों के अंतर्गत सभी स्वान पशुओं का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। मुख्य सफाई निरीक्षक अमित नेगी को व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए एक माह के अंतर्गत स्वान पशु का रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमित नेगी को निर्देशित किया गया है कि 31 दिसंबर 2025 तक नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत समस्त स्थान पशुओं का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें।

नगर निगम ऋषिकेश ने स्वान पशुओं के लाइसेंस उप विधि 2025 लागू कर दी है, जिसके तहत मंगलवार को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल और मेयर शंभू पासवान ने 5 स्वान पशुओं का पंजीकरण किया और 10 से अधिक लोगों को पंजीकरण फार्म वितरित किए गए ¹।

लाइसेंस के नियम और शर्तें—————–

– स्वान पशुओं का पंजीकरण अनिवार्य है

– लाइसेंस की फीस 500 रुपए हैं।

– बिना लाइसेंस के पालतू कुत्ता पालने पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है।

– लाइसेंस का नवीनीकरण हर साल कराना होगा।

इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी अमित वर्मा,सुभाष सेमवाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed