नेचुरल फाइबर हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम।
ब्यूरो,ऋषिकेश।
_____________________
ऋषिकेश नेचुरल फाइबर हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड पूर्णानंद डिग्री कॉलेज परिसर मुनिकीरेती में तीन दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।
बुधवार को ढालवाला स्थित भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में ऋषिकेश नेचुरल फाइबर हैंडीक्राफ्ट्स प्रोड्यूसर कंपनी निदेशक अनिल चंदोला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की पारंपरिक प्राकृतिक फाइबर भीमल हस्तशिल्प को नई दिशा देना है। कारीगरों को बाजार से जोड़ने, उनकी क्षमता बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों को कौशल विकास, उद्यमिता, आत्मनिर्भरता तथा पारंपरिक शिल्प के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित करना है।
कार्यक्रम के उद्देश्य————–
-कारीगरों को बाजार से जोड़ना और उनकी क्षमता बढ़ाना।
– कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाना
– पारंपरिक शिल्प के संरक्षण और संवर्धन पर केंद्रित करना
– कारीगरों को कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना
कार्यक्रम की विशेषताएं—————–
– तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम।
– कारीगरों के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाएं।
– पारंपरिक शिल्प के प्रदर्शनी और बिक्री।
– कारीगरों के साथ संवाद और विचार-विमर्श।



