June 26, 2026

एसपी देहात ने किया फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

0
IMG-20260225-WA0012

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

एसपी देहात जया बलूनी ने फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने फायर स्टेशन के उपकरणों और संसाधनों की समीक्षा की और अधिकारियों से जानकारी ली।

बुधवार को एसपी देहात जया बलूनी ने फायर स्टेशन का निरीक्षण किया और अग्निशमन वाहनों, उपकरणों, आपदा प्रबंधन संसाधनों, संचार प्रणाली और सुरक्षा मानकों की जांच की। उन्होंने कर्मचारियों को आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए और उपकरणों के रख-रखाव पर ध्यान देने को कहा।

एसपी जया बलूनी ने फायर कर्मियों के कार्यों की सराहना की और कहा कि आपदा और अग्निकांड जैसी स्थितियों में उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संसाधनों को क्रियाशील रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *