June 26, 2026

परशुराम चौक पर दिनदहाड़े हिंसक झड़प, धारदार हथियार से हमला, 3 युवक गंभीर रूप से घायल

0
20260226_200055

ब्यूरो, ऋषिकेश।

__________________

ऋषिकेश के परशुराम चौक पर बुधवार दोपहर को शराब के नशे में धुत युवकों के दो गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस हिंसक झड़प में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से एक गंभीर घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, परशुराम चौक स्थित एक जूस की दुकान पर खुलेआम शराब पी जा रही थी। इसी दौरान दुकान में बैठे युवक ने बाहर खड़ी एक स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया, जिससे दोनों पक्षों में गाली-गलौच और हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि दुकान में बैठे युवक ने नारियल छिलने वाले चापड़ से हमला कर दिया, जिससे एक युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *