प्रसिद्ध बॉलीवुडअभिनेत्री भूमि पेडनेकर का ऋषिकेश में आध्यात्मिक अनुभव देखें तस्वीरें
ब्यूरो, ऋषिकेश।
_________________
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर परमार्थ निकेतन पहुंची,इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से भेंट कर आशीर्वाद लिया, गंगा आरती में प्रतिभाग किया। उन्हें अंगवस्त्र, रुद्राक्ष का पौधा और माला भेंट कर सम्मानित किया गया।

वहीं भूमि ने कहा कि आश्रम में शांति मिली और यह क्षण भारतीय संस्कृति से जुड़ने का पावन अनुभव रहा।

स्वामी चिदानन्द महाराज ने संस्कृति-आध्यात्मिकता को विश्व को दिशा देने वाला बताया; साध्वी ने कला-जगत के लोगों के जुड़ने से युवाओं पर सकारात्मक प्रभाव की बात कही।






