April 10, 2026

यूथ कांग्रेस में ऋषिकेश की धूम: रवि थापा विधानसभा अध्यक्ष, दीपक वर्मा प्रदेश महासचिव बने  

0
20260408_204728

ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष पद पर रवि थापा की जीत,ऋषभ राणा को 420 मतों से हराया  

2027 पर फोकस: रवि थापा बोले—संगठन को करेंगे मजबूत, युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

उत्तराखंड युवा कांग्रेस के दिसंबर 2025 में संपन्न हुए संगठनात्मक चुनावों के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए। परिणामों में ऋषिकेश के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूर्व छात्रसंघ महासचिव दीपक वर्मा प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी हासिल करते हुए उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव निर्वाचित हुए हैं। समर्थकों ने इसे युवाओं की जीत बताया है।

वहीं, ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष पद पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि थापा ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने ऋषभ राणा को 420 वोटों के अंतर से हराया। रवि थापा को कुल 1139 मत प्राप्त हुए, जिसके साथ ही उन्हें ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और विजेताओं को बधाई दी

इस अवसर पर नवनिर्वाचित ऋषिकेश विधानसभा अध्यक्ष रवि थापा ने बताया कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे ऋषिकेश और युवा साथियों की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को और मजबूत किया जाएगा। 2027 के चुनाव में युवाओं की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress Index NotificationX Pro Notify – Notification Email + Themebuilder Access NouHotel – Resort & Hotel Booking WordPress Theme Nouveau | Multi-Purpose Retina WordPress Theme Novely Book Store Elementor Template Kit November – Multipurpose Sections Shopify Theme Novetty | Powerful WooCommerce Theme Novetty | Powerful WooCommerce Theme Novio – Ecology & Environmental Non-Profit Organization Template Kit Novo - Photography