June 26, 2026

हरपाल सैनी ने विरोधियों पर लगाया फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

0
VideoCapture_20260412-191659

जमीन कब्जे के आरोप पर हरपाल सैनी का पलटवार: बोले- 14 साल से मेरे कब्जे में है प्रतिक नगर की संपत्ति।

‘राजनीतिक संरक्षण में लगे झूठे आरोप’: हरपाल सैनी ने प्रेस वार्ता में दिखाई बिजली-पानी की रजिस्ट्री।

संपत्ति विवाद पर हरपाल सैनी की दो टूक: ‘दस्तावेज हैं तो कोर्ट जाओ, प्रेस वार्ता से हक नहीं मिलता’

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

हरपाल सैनी ने जमीन कब्जे के आरोप नकारे, बोले- 14 साल से कब्जे में है रघुबीरपुर की संपत्ति, विरोधियों पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप

प्रतिक नगर स्थित संपत्ति पर जमीन कब्जे के आरोपों को हरपाल सैनी ने प्रेस वार्ता में सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा संपत्ति पिछले 14 वर्षों से उनके कब्जे में है और इससे पहले भी यह परनेश कुमार, देवीलाल, देवी सिंह, जगमोहन चौहान और योगेश सैनी के पास वैध रूप से रही।

सैनी ने बताया कि मकान का निर्माण योगेश सैनी ने कराया था और पानी का कनेक्शन भी उनके नाम था। वर्तमान में बिजली-पानी समेत सभी दस्तावेज उनके नाम पर हैं। मकान पहले भी किराए पर दिया जाता रहा है और अब भी किराएदार समझौता मौजूद है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक संरक्षण में उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। लक्ष्मी गुरुंग और सतपाल सैनी को केवल पड़ोसी बताते हुए कहा कि उनका संपत्ति विवाद से कोई संबंध नहीं है।

हरपाल सैनी ने कहा कि जिसके पास वैध दस्तावेज हों वह अदालत जाए। न्यायालय या प्रशासन का आदेश मिलने पर वह कानून का सम्मान करेंगे। “केवल प्रेस वार्ता से संपत्ति किसी की नहीं होती, न्यायिक प्रक्रिया जरूरी है”, उन्होंने कहा। साथ ही विरोधी पक्ष पर फर्जी रजिस्ट्री रखने का आरोप लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *