June 26, 2026

PM मोदी को ज्ञापन देने जा रहे बापूग्राम के लोगों को पुलिस ने रोका, बैरिकेड पर तीखी नोकझोंक

0
20260414_231950

ब्यूरो, ऋषिकेश।

____________________

भूमि संबंधी मामले को लेकर बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य PM नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देने देहरादून जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। बैरिकेडिंग लगाकर किसी को आगे नहीं जाने दिया गया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी नोकझोंक हुई।

समिति का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है और उन्हें भूमि प्रभावित होने की आशंका है। इसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग देहरादून में PM को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।

लोगों ने कहा कि संविधान शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने का अधिकार देता है, पर प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। संघर्ष समिति ने PM मोदी से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *