June 20, 2026

रक्तदान महादान: रक्तदान शिविर का आयोजन, मेयर शंभू पासवान ने किया शुभारंभ

0
IMG-20260620-WA0032

ब्यूरो,

ऋषिकेश। जैनम जीविका इनिशिएटिव एवं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क विशाल रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मेयर शंभू पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है।

मेयर शंभू पासवान ने युवाओं एवं नागरिकों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी के जीवन को बचाने के लिए पड़ सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान मेयर ने जैनम जीविका इनिशिएटिव एवं परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान देने में सहायक होते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं।

शिविर के सफल संचालन में जैनम जीविका इनिशिएटिव के प्रदीप बिष्ट, मोहित गुप्ता एवं पवन गोयल सहित परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के संचालक अमन और उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *