July 8, 2026

ऋषिकेश में ईडी की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मुद्रा कारोबार से जुड़े ठिकानों पर छापे

0
Screenshot_20260709_000825_Google

54.58 लाख की विदेशी करेंसी, 33.98 लाख नकदी और अहम दस्तावेज जब्त

ब्यूरो,ऋषिकेश।

____________________

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) देहरादून सब-जोनल कार्यालय ने  ऋषिकेश में विदेशी मुद्रा कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई FEMA, 1999 और RBI के नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में की गई। ईडी के अनुसार कुछ लाइसेंसी मनी चेंजर्स, उनकी फ्रेंचाइजी और सहयोगी संस्थान नियमों के विरुद्ध लेन-देन कर रहे थे। हवाला नेटवर्क से जुड़ी आशंका भी जताई गई है।

छापे के दौरान गंगा फॉरेक्स, जेपीजेएन फाइनेंशियल, अल्पाइन फॉरेक्स, जय जीन फॉरेक्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई।

ईडी ने करीब 54.58 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और 33.98 लाख की बेहिसाबी नकदी जब्त की। साथ में मोबाइल, डिजिटल उपकरण और लेन-देन के दस्तावेज भी मिले।

कई जगह स्टॉक और खातों में अंतर, KYC और खरीद रजिस्टर न मिलने की बात सामने आई है। मामले में आगे जांच जारी है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *