September 7, 2026
IMG-20260906-WA0007

इनर व्हील क्लब ऑफ लक्ष्मण झूला में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने
गंगा आरती में शामिल होकर दिया स्वच्छ गंगा और पॉलिथीन मुक्त समाज का संदेश
ऋषिकेश। इनर व्हील क्लब ऑफ लक्ष्मण झूला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन ने क्लब का आधिकारिक विजिट किया। इस दौरान उन्होंने क्लब की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सदस्यों का मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन, क्लब अध्यक्ष मोनिका गर्ग, जेडसीसी शशि कैर एवं रुचिता सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी सदस्य बहत्तर सीढ़ी गंगा घाट पहुंचे, जहां आयोजित गंगा आरती में शामिल होकर मां गंगा की पूजा-अर्चना की तथा देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर क्लब की ओर से बहत्तर सीढ़ी स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर के गंगा घाट पर प्रकाश व्यवस्था के लिए दो लाइटें भेंट की गईं। क्लब सदस्यों ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घाट पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी क्लब ने जागरूकता अभियान चलाया। उपस्थित लोगों को टोट बैग वितरित कर पॉलिथीन का बहिष्कार करने और कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया गया। डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन और क्लब अध्यक्ष मोनिका गर्ग ने लोगों से स्वच्छ गंगा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
गंगा आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। आरती के दौरान पूरा घाट भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

कार्यक्रम में जेडसीसी शशि कैर, रुचिता सक्सेना, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन, क्लब अध्यक्ष मोनिका गर्ग, सेक्रेटरी रचना राजपाल, आईएसओ मीनाक्षी भंडारी, वाइस प्रेसिडेंट विधि गुप्ता, राखी गर्ग, बोर्ड मेंबर डॉ. शिरोन कंडारी, सुजाता टुटेजा, शीनू शर्मा, विजेता पोरवाल, लक्ष्मी जी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना इनर व्हील क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर क्लब ने समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *