September 9, 2026

राज्यपाल से मिले भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर हुआ मंथन

0
IMG-20260909-WA0021

राज्यपाल से मिले भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर, आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर हुआ मंथन
ऋषिकेश । लोक भवन में मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ, ऋषिकेश एवं पंजाब के पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी भूपेंद्र गिरि ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
भेंट के दौरान समाज में संत परंपरा की भूमिका और जनकल्याण के कार्यों को और प्रभावी बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. स्वामी भूपेंद्र गिरि ने राज्यपाल को भगवान गिरि आश्रम सिद्ध पीठ की ओर से संचालित विभिन्न आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल ने संत परंपरा के माध्यम से समाज में सेवा, संस्कार और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर जलाल उस्मान के सरपंच सरदार गुरप्रीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *