November 2, 2026

26 साल बाद बदली उत्तराखंड पुलिस की पहचान, अब सीने पर सजेगा नया लोगो

0
IMG_20261102_150902

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: j; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 224.37944; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

कंधे की जगह वर्दी के सीने पर लगेगा पुलिस का प्रतीक चिह्न, बेल्ट, बैज, टोपी और ध्वज का भी बदला स्वरूप

ऋषिकेश। उत्तराखंड पुलिस अब नए रंग-रूप और नई पहचान के साथ नजर आएगी। पुलिस की वर्दी से लेकर बैज और विभागीय प्रतीक चिह्नों तक में बदलाव किया गया है। अब पुलिसकर्मियों की वर्दी पर कंधे की जगह सीने पर नया पुलिस लोगो लगाया जाएगा। इसके साथ ही बेल्ट, टोपी, पुलिस ध्वज और समारोहों में पहनी जाने वाली विशेष वर्दी का स्वरूप भी बदल दिया गया है। प्रदेश में पुलिस की पहचान में यह बदलाव करीब 26 साल बाद किया गया है।

नए लोगो में उत्तराखंड की पहचान हिमालय और नदियों को प्रमुखता दी गई है। इसके ऊपरी हिस्से में अशोक स्तंभ, बीच में नीले रंग की पृष्ठभूमि पर बर्फ से ढके हिमालय और नदी का चित्र है। चारों ओर सुनहरे रंग की पत्तियों की माला बनाई गई है, जबकि नीचे लाल रंग की पट्टी पर उत्तराखंड पुलिस अंकित है। लोगो में ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ का ध्येय वाक्य भी शामिल किया गया है।

करीब 26 साल से चली आ रही पुलिस की पुरानी पहचान में यह बदलाव किया गया है। राज्य गठन के बाद पुलिस का ध्येय वाक्य ‘मित्रता, सेवा, सुरक्षा’ प्रचलित था, जिसे अब बदलकर ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ किया गया है। नए ध्येय वाक्य के माध्यम से पुलिसकर्मियों को कर्तव्य, सत्य और साहस के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। नए स्वरूप को मुख्यमंत्री ने 21 अक्टूबर को मंजूरी दी थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से बदलती चुनौतियों और पुलिस बल की बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए यह बदलाव तैयार किया गया है,नए स्वरूप में केवल लोगो ही नहीं, बल्कि पुलिस के ध्वज को भी बदला गया है। पहले इस्तेमाल होने वाले तीन रंगों के क्षैतिज ध्वज की जगह अब गहरे नीले रंग का ध्वज होगा। इसके मध्य में नया पुलिस प्रतीक चिह्न और किनारों पर लाल व सुनहरे रंग की पट्टियां होंगी। वहीं, परेड और विशेष समारोहों में पहनी जाने वाली खाकी सेरेमोनियल वर्दी में बहुरंगी सैश, अलंकरण और विशेष साज-सज्जा शामिल की गई है।

ऋषिकेश में भी कोतवाली पुलिस, चौकी और यातायात पुलिस के जवान नई पहचान के साथ नजर आएंगे। हालांकि, नए प्रतीक चिह्नों को स्थानीय स्तर पर वर्दी पर लगाने की प्रक्रिया और समयसीमा को लेकर पुलिस मुख्यालय के विस्तृत दिशा-निर्देशों का इंतजार रहेगा।
गौरतलब है कि छह नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तराखंड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर पुलिस के जवान नई सेरेमोनियल वर्दी में परेड में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *