June 27, 2026
20250201_200322

ऋषिकेश। तीर्थनगरी में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। छह दिवसीय बसंतोत्सव के तीसरे दिन रक्तदान शिविर और कला प्रतियोगिता आयोजित की गई।

शनिवार को बसंतोत्सव श्रीभरत मंदिर के प्रांगण में स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य की पुण्य स्मृति पर आयोजित रक्तदान शिविर शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया। शिविर में 364 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दूसरा कोई दान नहीं है। इसलिए मानवता के लिए रक्तदान कर मुसीबत में फंसे लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सभी आगे आएं।

उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यहां पर प्रत्येक व्यक्ति दिल से रक्तदान करने के लिए आ रहा है और रक्तदाताओं को काफी देर तक अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन वह खुशी-खुशी रक्तदान कर रहे हैं। चार-चार अस्पतालों और सैकड़ों रक्तदाताओं को मैनेज करना वास्तव में एक बहुत बड़े मैनेजमेंट का प्रतीक है।

श्री भरत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य ने कहा कि समाज के सहयोग से ही हम समाज के हित के लिए अगला सफल रक्तदान शिविर का आयोजन कर पाए हैं और प्रत्येक वर्ष वसंत उत्सव में रक्तदान शिविर का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाता है, रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। इस दौरान 364 लोगों ने रक्तदान किया, जिसके बाद राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश को 25 यूनिट रक्त, एम्स ऋषिकेश को 89 यूनिट रक्त और हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट को 84 यूनिट रक्त, 166 यूनिट रक्त परिवर्तन चैरिटेबल ट्रस्ट को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *