July 3, 2026

खो गए मोबाइल लौटाते ही खिल उठे लोगों के चेहरे

0
IMG-20260704-WA0002
  1. संपादक
    ऋषिकेश। ढालवाला स्थित एसओजी कार्यालय में टिहरी पुलिस ने आधुनिक तकनीक और त्वरित कार्रवाई के बल पर करीब 25 लाख रुपये मूल्य के 147 गुमहुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके

वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि उसमें लोगों की यादें, जरूरी दस्तावेज और अपनों से जुड़ी भावनाएं भी सुरक्षित रहती हैं।

टिहरी पुलिस आमजन की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी भावनाओं की रक्षा के लिए भी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर 46 मोबाइल फोन विभिन्न राज्यों से ट्रेस कर बरामद किए गए, जबकि 101 मोबाइल फोन स्थानीय नागरिकों और टिहरी भ्रमण पर आए पर्यटकों के थे, जिन्हें खोजकर उनके स्वामियों को लौटाया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर कई लोग भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी, लेकिन टिहरी पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता ने उनका विश्वास और मजबूत कर दिया। जिन पर्यटकों के मोबाइल टिहरी जनपद में गुम हुए थे, उनसे संपर्क कर बरामद मोबाइल फोन को कोरियर के माध्यम से उनके घर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *