बाइक मैकेनिक के बेटे आर्यन जाटव ने रचा इतिहास, उत्तराखंड बोर्ड इंटर में प्रदेश में दूसरा स्थान
ब्यूरो, ऋषिकेश।
_________________
उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में ऋषिकेश के आर्यन जाटव ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर सबको चौंका दिया। साधारण परिवार से आने वाले आर्यन की इस कामयाबी से परिवार, स्कूल और पूरे जिले में जश्न का माहौल है।
आर्यन ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा, _“पिछले दो सालों में शिक्षकों ने मेरे साथ बहुत मेहनत की और हर कदम पर गाइड किया। माता-पिता ने भी हमेशा हौसला बढ़ाया।”
बाइक मैकेनिक पिता के बेटे आर्यन की माता गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटा भाई और बहन भी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आर्यन ने मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम पाया।
आर्यन का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। उनकी उपलब्धि ने साबित कर दिया कि कठिन हालात भी मेहनत के आगे बौने हैं। आर्यन अब क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
विद्यालय और मोहल्ले में खुशी की लहर है। मिठाई बांटकर जश्न मनाया जा रहा है।



