June 27, 2026

जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

0
IMG-20250113-WA0002

ऋषिकेश। इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने लोहड़ी के अवसर पर  पुराने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को 50 कंबल वितरित किए।

इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष नलिनी शर्मा ने बताया कि
ऋषिकेश में लगातार गिरते पारे और बढ़ती ठंड के बीच, इनर व्हील क्लब ऋषिकेश ने जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया गया जिसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोहड़ी के पावन पर्व पर, क्लब के सदस्यों ने सुबह 7 बजे ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन पर 50 कंबल दान किए। ठंड की परवाह किए बिना, सदस्यों ने अपने इस सेवा कार्य से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

इस दौरान डॉ. सीमा सक्सेना, हेमा गुलाटी, संध्या अग्रवाल, अनुप्रिया तायल , परमजीत कौर, शेफाली अग्रवाल (पिंकी), सुषमा अग्रवाल, वर्षा खन्ना, नलिनी शर्मा, संध्या अग्रवाल, नीरा गुप्ता, सीमा नागलिया, रेखा नागलिया, प्रीति पोखरियाल, डॉ सीमा सक्सेना, कविता कोठारी मौजूद रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *