May 12, 2026

चंढीगढ़ का व्यक्ति गंगा में बहा

0
IMG-20240907-WA0022

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अंतर्गत गीता भवन के पास गंगा घाट पर नहाने गया एक व्यक्ति का अचानक गंगा के तेज बहाव में पैर फिसलने से बह गया।

आसपास खड़े लोगों के शोर मचाने पर वहां पर भीड़ जमा हो गई देखते ही देखते व्यक्ति गंगा के तेज बहाव में कही ओझल हो गया। जल पुलिस के जवान ने उसे जानकी सेतु तक सर्च करने की कोशिश लेकिन गंगा का तेज बहाव होने के कारण सफलता हाथ नहीं लगी।

सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्वर्गाश्रम गंगा घाट से बैराज जलाशाय तक रेस्क्यू अभियान चलया लेकिन जलस्तर बढ़ा होने पर उसका कोई पता नही चला।

देर शाम तक गंगा में खोज बीन की गई। थाना लक्ष्णझूला पुलिस ने व्यक्ति की पहचान चंडीगढ़ निवासी बताई है। जिसका नाम अभिमन्यु सिंह है। जिसकी उम्र 54 वर्ष है। सेक्टर 66 मोहाली चंढीगढ़ का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *