May 11, 2026

नई टिहरी: बौराड़ी स्टेडियम मे होने जा रहा है क्रिकेट अंडर-19 बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन

0
Screenshot_20231104_222851_Chrome

नई टिहरी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर खेल विभाग टिहरी गढ़वाल 7 से 9 नवंबर तक बौराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में क्रिकेट अंडर-19 बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। इस आशय की जानकारी ऋतु जैन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्र नगर टिहरी ने प्रेस नोट के माध्यम से साझा की है।

रितु ने बताया कि प्रतियोगिता 19 वर्ष से कम उम्र के बालकों की है इसलिए प्रतिभाग करने वाली टीमों को ध्यान रखना होगा कि किसी भी खिलाड़ी का जन्म 1 जुलाई 2003 से पूर्व का नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल विभाग प्रत्येक टीम से एक टीम मैनेजर एवं 14 खिलाड़ियों को विभागीय मानकानुसार आने -जाने के लिए साधारण बस का किराया, भोजन एवं रहने की सुविधा प्रदान करेगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों के मैनेजर को खिलाड़ियों के आधार कार्ड की छाया प्रति एवं संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा जारी आयु प्रमाण पत्र की प्रति प्रतिभाग करने से पूर्व आयोजकों के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय देहरादून के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आयोजित इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता का अपना विशिष्ट महत्व है।

जैन ने बताया की प्रतिभागी टीम मैनेजर प्रतिभागिता के लिए पहले स्वयं व्यव भार वहन करेंगे तथा खेल विभाग के मानकानुसार बिल को दो प्रतियों में जमा करने पर संबंधित टीम मैनेजर के खाते में कोषागार से धन का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। उन्होंने खेलों के प्रोत्साहन के लिए खेल निदेशालय की इस पहल को सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *