May 12, 2026

कांग्रेस में मेयर पद के लिए 9 और पार्षद पद के लिए 87 दिग्गजों ने अपनी दावेदारी पेश की

0
IMG-20241219-WA0018

ऋषिकेश। आगामी नगर निगम चुनाव के संबंध में कांग्रेसियों की रायशुमारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मेयर पद के लिए 9 और पार्षद पद के लिए 87 दिग्गजों ने अपनी दावेदारी पेश की।

देहरादून रोड स्थित वेडिंग पॉइंट में आयोजित बैठक में पूर्व राष्ट्रीय सचिव, जिला देहरादून प्रभारी प्रकाश जोशी और महानगर कांग्रेस ऋषिकेश के संगठन से जुड़े समस्त पदाधिकारीयों ने कांग्रेस  मेयर/पार्षद प्रत्याशियों के साथ “निकाय चुनाव” तैयारियों को लेकर क्रमवार आवेदकों से संवाद किया और सभी मेयर/पार्षद प्रत्याशियों से बैठक की और वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भी रायशुमारी की। साथ ही बाद में सभी वार्डो के अध्यक्ष एवं प्रभारियों के साथ भी आगामी चुनाव संबंधित तैयारियों के बारे में चर्चा की l

इस दौरान बैठक में मेयर पद के 9 एवं पार्षद पद के 87 लोगों ने आज अपनी दावेदारी प्रस्तुत की और जिला प्रभारी के सम्मुख अपने बात रख रहे हैं।

मेयर पद के लिए आवेदन करने वालों में महेंद्र सिंह (पूर्व अधिशाषी अभियंता), दीपक प्रताप जाटव (नगर महामंत्री संगठन) प्रवीण जाटव प्रदेश (सचिव), दिनेश चंद्र मास्टर, सूरत सिंह कोहली(रिटायर्ड वित्त अधिकारी) ऋषभ कुमार, मनोज बर्तवाल,  प्रियंका, अमित कुमार जाटव ने अपनी दावेदारी पेश की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *