August 11, 2026

कबाड़ी की दुकान में लगी आग, एक व्यक्ति की जलकर मौत।

0
20251103_091438

ब्यूरो, ऋषिकेश।

___________________

हीरा लाल मार्ग स्थित एक कबाड़ी की दुकान में
आग लगने से एक व्यक्ति की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार करीब तीन बजे कबाड़ी की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की शिनाख्त और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *